कांग्रेस विधायक यू टी खादर सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
बेंगलुरु, बुधवार, 24 मई 2023। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के पांच बार के विधायक यू टी खादर बुधवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष बनने जा रहे 53 वर्षीय खादर इस पद को सुशोभित करने वाले पहले मुस्लिम नेता होंगे। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अध्यक्ष पद के लिए खादर के नाम का प्रस्ताव रखा और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इसका समर्थन किया। पद के लिए कोई अन्य दावेदार नहीं था। अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष आर वी देशपांडे ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए गए प्रस्ताव पर मतदान कराया और इसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। परम्परा के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को आम तौर पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है। खादर ने पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में सेवाएं दी थीं। वह पूर्व में कर्नाटक सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
