चाकसू, कुचामन सिटी तथा नवलगढ़ के बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालयों के होंगे भवन निर्माण
- 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान
जयपुर, बुधवार, 24 मई 2023। जयपुर के चाकसू, नागौर के कुचामन सिटी तथा झुंझुनूं के नवलगढ़ में बहुउद्देशीय (पॉली क्लिनिक) पशु चिकित्सालय के भवनों का निर्माण होगा। इसके लिए 2.50 करोड़ रुपए प्रति चिकित्सालय व्यय होंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस कार्य के लिए 7.50 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
अब बढ़ेंगी चिकित्सा सुविधाएं
इन चिकित्सालयों में मेडिसिन, गायनी और सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। यहां पशुओं की सोनोग्राफी, एक्स-रे तथा रैफरल केस में आपातकालीन चिकित्सा की सुविधाएं होंगी। इससे पशुओं के इलाज के लिए पशुपालकों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। तीनों पशु चिकित्सालयों के भवन का निर्माण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इन राजकीय पशु चिकित्सालयों को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत करने और भवन निर्माण के लिए घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
