बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करते नजर आयेंगे। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस' को सलमान खान होस्ट करते रहे हैं। वर्ष 2022 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस शो के दूसरे सीजन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जिसका पहला प्रोमो वीडियो भी आ चुका है,जिसमें करण जौहर की जगह पर सलमान खान की झलक देखने को मिल रही है। प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'क्रिकेट के बाद क्या देखें ये है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं बिग बॉस ओटीटी तो देखता जाए इंडिया।' बिग बॉस ओटीटी 2 के इस प्रोमो वीडियो को सलमान खान के फैन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
