मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
- स्थायी लोक अदालत जयपुर महानगर द्वितीय का होगा गठन
- पूर्वगठित स्थायी लोक अदालत जयपुर महानगर के नाम में होगा परिवर्तन
जयपुर, शुक्रवार, 26 मई 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने स्थायी लोक अदालत जयपुर महानगर-द्वितीय के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही पूर्व में गठित स्थायी लोक अदालत जयपुर महानगर का नाम स्थायी लोक अदालत, जयपुर महानगर-प्रथम किये जाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया है। नवगठित स्थायी लोक अदालत जयपुर महानगर द्वितीय में पूर्णकालिक अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री द्वारा उक्त अदालत के कार्य संचालन हेतु 7 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की है। इन पदों में आशुलिपिक व रीडर का एक-एक, कनिष्ठ सहायक के 3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 2 पद शामिल हैं। गहलोत के इस निर्णय से लंबित मामलों एवं प्रतिदिन जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण में सुगमता होगी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
