जैसलमेर और बीकानेर में नहर वितरिकाएं होंगी मजबूत
जयपुर, शुक्रवार, 26 मई 2023। जैसलमेर में सागरमल गोपा शाखा की मुख्य नहर और बीकानेर की कंवरसेन लिफ्ट प्रणाली की वैद्य मघाराम वितरिकाओं में सुधार कार्य होंगे। इनमें 75 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नहरी तंत्र एवं वितरिकाओं के सुदृढ़ीकरण के विभिन्न कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की हैं। प्रस्ताव के अनुसार, बीकानेर के कंवरसेन लिफ्ट प्रणाली की वैद्य मघाराम वितरिका में 25 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कार्य होंगे। इसमें विधानसभा लूणकरणसर और खाजूवाला का 8621 हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 करोड़ और 2024-25 में 15 करोड़ रुपए व्यय होंगे। साथ ही, जैसलमेर जिले में सागरमल गोपा शाखा की मुख्य नहर मय स्ट्रक्चर्स में 50 करोड़ रुपए की लागत से सुधार कार्य कराए जाएंगे। इससे मोहनगढ़ और रामगढ़ सहित आसपास क्षेत्र की नहर वितरिकाएं पक्की होने से किसानों को फायदा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
