थलसेना प्रमुख शनिवार को मणिपुर का दौरा करेंगे
इम्फाल, शनिवार, 27 मई 2023। थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को राज्य की यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कालिता भी सेना प्रमुख की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उनके साथ होंगे। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा की पृष्ठभूमि में जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के लिए जनरल पांडे और लेफ्टिनेंट जनरल कालिता दिल्ली से इम्फाल पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा, “पांडे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात कर स्थिति पर चर्चा करेंगे।” गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें हुई थीं। मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और ये ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी – नगा और कुकी की आबादी 40 प्रतिशत है और ये पर्वतीय जिलों में रहते हैं। मणिपुर में हुए इस जातीय संघर्ष में 70 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए लगभग 10,000 सैन्य और अर्ध-सैन्य कर्मियों को तैनात करना पड़ा था।
Similar Post
-
द्रमुक ने बारिश से निपटने की तैयारियों को लेकर टीवीके सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) क ...
-
ओम प्रकाश माथुर 23 अक्टूबर को केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। सिक्किम के पूर्व राज्यप ...
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना की
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
