ISRO सोमवार को स्थापित करेगा, जीएसएलवी-एफ12, एनवीएस-01 उपग्रह
चेन्नई, शनिवार, 27 मई 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सोमवार को श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से जीएसएलवी-एफ12, एनवीएस-01 उपग्रह स्थापित करेगा। यह जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन एनवीएस-01 नेविगेशन उपग्रह को तैनात करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसका वजन लगभग 2,232 किग्रा है। उसे जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में रखा गया है। इसके बाद की कक्षा को ऊपर उठाने की तकनीक का इस्तेमाल उपग्रह को इच्छित कक्षा में ले जाने के लिए किया जाएगा।
इसरो के सूत्रों ने कहा कि उपग्रह को ले जाने वाला तीन चरणों वाला रॉकेट श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सोमवार सुबह एसडीएससी-शार रेंज से 10 बजकर 42 मिनट पर प्रक्षेपित किया जायेगा। जीएसएलवी-एफ12, एनवीएस-01 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में तैनात करेगा। एनवीएस -01 भारतीय नक्षत्र सेवाओं के साथ नेविगेशन के लिए परिकल्पित दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला है। यह इस साल का पहला जीएसएलवी मिशन है। उल्लेखनीय है कि फरवरी में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएसएलवी-डी2 की दूसरी विकासात्मक उड़ान, मार्च में एलवीएम-एम3 मिशन और अप्रैल में पीएसएलवी-सी55 मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद वर्ष 2023 में इसरो का यह चौथा मिशन है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
