सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के निर्माताओं को तोहफे में दी टाइगर की पेंटिंग
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ';दहाड़' जहां वैश्विक स्तर पर दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से आकर्षित कर रही है, वहीं अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा का एक और पहलू दिखाते हुए, निर्माता ज़ोया अख्तर और रीमा कागती के प्रोडक्शन हाउस 'टाइगर बेबी' को सम्मान देते हुए बाघ की एक लुभावनी पेटिंग भेंट की, जिसे अभिनेत्री ने खुद बनाया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को एक सीरियल किलर का पीछा करने के लिए मजबूत और दृढ़ पुलिस वाली की भूमिका में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशंसा मिली है। सोनाक्षी ने इसके बाद इस्टाग्राम पर एक पोस्ट में क्रिएटर्स का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'इस फिल्म में मेरी सर्वश्रेष्ठ भूमिका का सृजन करने वाली लड़कियों के लिए मेरी सर्वश्रेष्ठ रचना। मुझे अंजलि भाटी बनाने के रीमा कागती और जोया अख्तर का धन्यवाद।' रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित, 'दहाड़' एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित है, जिसमें रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती कार्यकारी निर्माता हैं। इसके अलावा, इस फिल्म में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आठ-एपिसोड की यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
