मेरे समर्थकों को गिरफ्तार किया जा रहा है: साक्षी मलिक
नई दिल्ली, रविवार, 28 मई 2023। ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक ने अंतरराष्ट्रीय एथलीट बिरादरी का ध्यान अपने प्रदर्शन की ओर आकर्षित करते हुए रविवार को कहा कि एक तरफ जहां भारत के प्रधानमंत्री नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके (साक्षी) समर्थकों को गिरफ्तार किया जा रहा है। साक्षी ने ट्वीट किया, मेरे अंतरराष्ट्रीय बंधुओं, हमारे प्रधानमंत्री नये संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर हमारे समर्थकों को हमारे साथ खड़े होने के लिये गिरफ्तार किया जा रहा है। लोगों को गिरफ्तार करके हम खुद को लोकतंत्र की जननी कैसे कह सकते हैं? भारत की बेटियां पीड़ा में हैं।
इसी बीच विनेश फोगाट ने साक्षी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा , जंतर-मंतर पर खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र की नयी इमारत का उद्घाटन किया है। दूसरी तरफ हमारे लोगों की गिरफ्तारी जारी है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और तीन बार की विश्व चैंपियन जापान की रिसाको कवाई शीर्ष भारतीय पहलवानों के समर्थन में उतरी थीं। संसद से करीब दो किलोमीटर दूर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नये भवन के पास अपनी 'महिला महापंचायत' करेंगे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि विरोध करने वाले पहलवानों को नये संसद भवन के पास जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक द्वारा किये गये ट्वीट के अनुसार, पुलिस ने तीनों शीर्ष पहलवानों को हिरासत में ले लिया है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
