सुक्खू ने संरा शांति सेना दिवस पर किया शांति सैनिकों को सलाम
शिमला, सोमवार, 29 मई 2023। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार संयुक्त राष्ट्र शांति सेना (यूएन पीसकीपिंग) दिवस पर शांति सैनिकों को सलाम किया है। सुक्खू ने ट्वीट कर कहा, भारत 1960 से महिला सैनिकों को यूएन पीसकीपिंग मिशन पर भेजता आ रहा है । 2007 में भारत दुनिया का पहला देश बना जब यूएन पीसकीपिंग मिशन में सारी महिला सैनिकों को ही रखा गया। उन्होंने कहा, यूएन पीसकीपिंग दिवस पर हम उन सभी पीसकीपर्स को सलाम करते हैं जो दिन रात देश की सीमाओं और सीमाओं के बाहर भी शांति ,प्यार और सेवा की भावना से काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि दुनियाभर में हिंसा रोकने और शांति बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना की भूमिका अहम है। इस शांति मिशन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
Similar Post
-
आईजीआई हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 23 फरवरी 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतररा ...
-
बम धमकियों के बाद दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
नई दिल्ली, सोमवार, 23 फरवरी 2026। ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मि ...
-
न्यायालय ने वांगचुक की हिरासत के खिलाफ उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई 26 फरवरी तक टाली
नई दिल्ली, सोमवार, 23 फरवरी 2026। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय ...
