ओटीटी प्लेटफार्म पर तंबाकू हानि की चेतावनी देने की अधिसूचना जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 31 मई 2023। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफार्म पर तंबाकू हानिकारक होने की चेतावनी देने की अधिसूचना जारी कर दी है और कहा है कि प्रसारणकर्ता द्वारा इसका अनुपालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी एक अधिसूचना में कहा कि तंबाकू रोधी चेतावनी के नये नियम जारी कर दिये गये हैं। इनके अनुसार ओटीटी प्लेटफार्म पर तंबाकू हानिकारक होने की चेतावनी प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि यदि प्रसारणकर्ता या प्रकाशक तंबाकू पदार्थों के संबंध में नियम का पालन नहीं करते तो उनके विरुद्ध केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय कड़ी कार्रवाई करेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि कार्यक्रम की शुरुआत में और मध्य में कम से कम 30 सेंकंड की ''तंबाकू हानिकारक है'' की चेतावनी प्रदर्शित करनी होगी। इसमें 20 सेंकंड का दृश्य अनिवार्य होगा। इसके अलावा काले अक्षरों में ''तंबाकू से कैंसर होता है'' और ''तंबाकू जानलेवा है'' लिखना होगा।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
