हरदा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार कार सवारों की जिंदा जलने से मौत
हरदा, बुधवार, 31 मई 2023। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार कार सवार लोगों की गाड़ी में जिंदा जलने से मौत हो गई। टिमरनी पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नौसर गांव में हुए इस हादसे में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार में सवार चारों लोगों के शव बुरी तरह से जल गए। दुर्घटनाग्रस्त कार हरदा जिले के ग्राम बरकला (चारखेड़ा) निवासी अखिलेश पिता महेश कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है। शवों की शिनाख्त की जा रही है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश को लेकर जारी 'रेड अलर्ट' के मद्देनजर चार जिलों में शिक्षण संस्थान बंद
शिमला, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश को ल ...
-
श्रद्धालुओं की शिकायतों के बाद तमिलनाडु के मंत्री ने वडापलानी के अंदावर मंदिर का किया निरीक्षण
चेन्नई, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं ध ...
-
'आप' ने कॉजपा के प्रदर्शनकारियों की कानूनी, चिकित्सकीय सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू की
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
