जम्मू के जम्बू चिड़ियाघर में 17 विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षी लाए गए
नगरोटा (जम्मू), गुरुवार, 01 जून 2023। जम्मू में जम्बू चिड़ियाघर के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद तेंदुआ, काला भालू, हिरण सहित 17 विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षी लाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित और 3,200 कनाल क्षेत्र में फैले ‘जम्बू चिड़ियाघर’ का उद्घाटन रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा किया गया था। एक एकड़ क्षेत्र आठ कनाल के बराबर होता है। जम्बू चिड़ियाघर के वन्यजीव वार्डन अमित शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमारे पास 3,200 कनाल क्षेत्र है। जहां तक क्षेत्र की बात है तो हम बड़े चिड़ियाघरों में गिने जाएंगे। हम यहां 17 प्रजातियों के पशु-पक्षियों को लाए हैं।’’ इन प्रजातियों में तेंदुए, मोर, हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर और बंदर शामिल हैं। शर्मा ने बताया, “आने वाले दिनों में हम अन्य कई प्रजातियों को लाएंगे, जिससे हम देश के अन्य प्रमुख चिड़ियाघरों के समकक्ष हो जाएंगे।”
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
