बोत्सवाना में सड़क दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, सात घायल
गेबोरोने, शुक्रवार, 02 जून 2023। दक्षिण अफ्रीकी शहर बोत्सवाना के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये हैं। बोत्सवाना के उत्तरी हिस्से के एक वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षक रॉबर्ट ममेसे ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार को बोत्सवाना के दूसरे सबसे बड़े शहर फ्रांसिसटाउन में हुई। फ्रांसिसटाउन के उत्तर-पश्चिम में एक सड़क पर एक ट्रक के मिनीबस से टकरा जाने से 22 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
