सुरक्षाबलों ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराई गई हेरोइन बरामद की
चंडीगढ़, शनिवार, 03 जून 2023। सुरक्षाबलों ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बरामदगी की। उन्होंने कहा कि रात लगभग दो बजकर 50 मिनट पर संयुक्त टीम ने अमृतसर के राय गांव के बाहरी इलाके में ड्रोन की आवाज और मादक पदार्थ की खेप गिराए जाने की आवाज सुनी। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान एक खेत से पांच पैकेट हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ की खेप के साथ लोहे का एक छल्ला भी जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि बरामद खेप का वजन करीब 5.50 किलोग्राम है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
