उत्तर प्रदेश: बांदा-बहराइच राजमार्ग पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मृत्यु
बाराबंकी (उप्र), रविवार, 04 जून 2023। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बुढवल चौराहे के निकट शनिवार रात दो ट्रेलरों की भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। रामनगर थाने के अतिरिक्त प्रभारी दीपक कुशवाहा ने बताया कि शनिवार रात प्रयागराज से मौरंग लादकर लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी ओर गिर गया। उन्होंने बताया कि बाराबंकी की ओर जा रहा दूसरा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से टकरा गया और मोटरसाइकिल सवार राजू (36) और कल्याण (30) इन दोनों ट्रेलर की चपेट में आ गए, जो वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद हसनापुर जा रहे थे। कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना में राजू, कल्याण और लगभग 38 वर्षीय ट्रेलर ड्राइवर की मृत्यु हो गई। ट्रेलर ड्राइवर की शिनाख्त की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
