कन्नड़ अभिनेता नितिन गोपी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बेंगलुरु, रविवार, 04 जून 2023। कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता नितिन गोपी का दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कन्नड़ फिल्मों के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके गोपी (39) अपने माता-पिता के साथ अपने इट्टामाडु आवास में रह रहे थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे नितिन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। ‘हेलो डैडी’ फिल्म के अलावा अभिनेता ने ‘केरालिडा केसरी’, ‘मुथिनंता हेंदती’, ‘निशब्द’ और ‘चिराबंधव्या’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। बाल कलाकार के तौर पर नितिन ने ‘सहसा सिम्हा’ में काम किया था जिसमें प्रसिद्ध कन्नड़ कलाकार विष्णुवर्द्धन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। उन्होंने लोकप्रिय सीरीज ‘पुनर्विवाह’ भी बनायी। उन्होंने कुछ तमिल धारावाहिकों में भी काम किया था।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
