पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए
इस्लामाबाद, रविवार, 04 जून 2023। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादी मारे गये। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि मुठभेड़ जिले के जनीखेल इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हुई। सुरक्षा बलों के जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया और घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया। आईएसपीआर ने कहा कि मुठभेड़ में सेना के दो जवानों की भी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
