आज से शुरू हुआ आषाढ़ मास, जानिए इस माह में आने वाले तीज-त्यौहार
सोमवार यानि आज से आषाढ़ महीने की शुरुआत हो रही है। चार जून को ज्येष्ठ महीने का समापन हो चूका है, आपको बता दें की आषाढ़ माह में कई व्रत-त्योहार आते है। आषाढ़ महीना जून में लग रहा है ऐसे में कई प्रमुख व्रत जून माह में ही किए जाएंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने का एक विशेष महत्व है, हर माह में दो पक्ष होते है एक शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष जो 15 दिन के अंतराल में आते है।
हिन्दू पंचाग के अनुसार 12 महीने कुछ इस प्रकार है : चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। आषाढ़ चौथा महीना होता है इस माह में भगवान सूर्य की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस माह में भगवान शिव और विष्णु की विशेष पूजा का महत्त्व होता है।
आषाढ़ माह में आने वाले तीज-त्यौहार
07 जून बुधवार को कृष्णपक्ष की संकष्टी चतुर्थी है, 10 जून शनिवार को कालाष्टमी, 14 जून बुधवार को योगिनी एकादशी व्रत, 15 जून गुरुवार को मिथुन संक्रांति और प्रदोष व्रत, 16 जून शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि, 17 जून शनिवार को रोहिणी व्रत और दर्श अमावस्या, 18 जून रविवार को हलहारिणी अमावस्या, 19 जून सोमवार से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, 20 जून मंगलवार को जगन्नाथ रथयात्रा, 22 जून गुरुवार को विनायक चतुर्थी, 25 जून रविवार को भानु सप्तमी, 29 जून गुरुवार को देवशयनी एकादशी और चातुर्मास प्रारंभ, 30 जून शुक्रवार को वासुदेव द्वादशी रहेगी।
Similar Post
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
