केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों को लेकर उप राज्यपाल पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 07 जून 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराधी ‘‘बेखौफ’’ हैं और लोगों का पुलिस पर से ‘‘विश्वास खत्म’’ हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राजनीति करने के बजाय अपने संवैधानिक कर्तव्य पूरे करें। सक्सेना के पिछले साल मई में राज्यपाल पद का कार्यभार संभालने के बाद से दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उनके बीच शासन तथा फैसले करने संबंधित कई मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में हर रोज अपराध की खबरें आ रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं, जनता का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है। उप राज्यपाल साहिब, वक्त निकाल कर देखिए कि जनता कितनी डरी हुई है। जनता राजनीति नहीं बल्कि काम चाहती है, सुरक्षा चाहती है। राजनीति करने की बजाए कृपया वो काम करिए जो संविधान ने आपको सौंपा है।’’ उप राज्यपाल के कार्यालय की ओर से तत्काल इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
