आतिशी को ब्रिटेन यात्रा के लिए केंद्र से मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 जून 2023। केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को अगले सप्ताह ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा की मंजूरी दे दी है। केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि अब आगे की मंजूरी के लिए प्रस्ताव आर्थिक मामलों के विभाग को भेज दिया गया है जिस पर कार्रवाई की जाएगी और याचिकाकर्ता जरूरी वीजा परमिट के लिए आवेदन कर सकती हैं। आतिशी के वकील ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह यह मंजूरी दी। केंद्र की ओर से पेश वकील ने कहा कि मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी थी।
केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को बताया, ‘‘मंजूरी कल दे दी गई थी। राजनीतिक मंजूरी दे दी गई। किसी निर्देश की आवश्यकता नहीं है।’’ याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि वह 14 जून से 20 जून तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाली हैं। अपनी याचिका में आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने सूचित किया कि 15 जून को आयोजित होने वाले ‘इंडिया ऐट 100 : टूवर्ड्स बिकमिंग ए ग्लोबल लीडर’ विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
