सिरोही के दुदीया तालाब का होगा सौन्दर्यीकरण
- मुख्यमंत्री ने दी 2.21 करोड़ रुपए की स्वीकृति
जयपुर, बुधवार, 07 जून 2023। पर्यटन विभाग सिरोही जिले के दुदीया तालाब का सौन्दर्यीकरण करेगा। इसके साथ ही, जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 2.21 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। इस स्वीकृत राशि से दुदीया तालाब के घाट का निर्माण, फाउंटेन विद स्टैच्यू, चबूतरा, मुख्य दीवार, पेचिंग वर्क, रेलिंग, रोड लाइट सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इनमें 1.62 करोड़ रूपए की लागत आएगी। जिले के इस्बोर महादेव (पोसितरा ग्राम पंचायत सनपुर) मंदिर के पास घाट पर मुख्य दीवार, चबूतरा, प्रतिमाएं, रेलिंग, चेक डेम निर्माण एवं सौन्दर्यकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इनमें 59.48 लाख रूपए व्यय होंगे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
