कब है आषाढ़ महीने की कालाष्टमी? यहाँ जानिए पूजा विधि
कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर महीने में कालाष्टमी मनाई जाती है। आषाढ़ मास की कालाष्टमी 10 जून 2023, शनिवार को है। कालाष्टमी व्रत के दिन काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन शिवालयों एवं मठों में खास पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें महादेव के तौर पर काल भैरव का आह्वान किया जाता है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरम्भ 10 जून को दोपहर 02 बजकर 01 मिनट पर हो रही। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 जून को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर होगा। कालाष्टमी व्रत के दिन बाबा काल भैरव की पूजा रात्रि के वक़्त की जाती है, इसलिए इस माह की कालाष्टमी 10 जून 2023, शनिवार को मनाई जाएगी।
कालाष्टमी पूजा विधि:-
- कालाष्टमी व्रत वाले दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- फिर बाबा काल भैरव के मंदिर या घर में उनके चित्र को चौकी पर स्थापित करें।
- इस दिन भगवान महादेव, माता पार्वती, भगवान गणेश का चित्र भी स्थापित करें।
- इसे बाद पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
- पूजा के चलते घर के मंदिर में दीपक जलाएं, आरती करें तथा भगवान को भोग लगाएं।
- बाबा काल भैरव का ध्यान करते हुए हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें।
- काल भैरव को दूध, दही धूप, दीप, फल, फूल, पंचामृत आदि चढ़ाएं।
- * पूजा में उड़द दाल एवं सरसों का तेल काल भैरव पर अवश्य अर्पित करें।
Similar Post
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
