कांग्रेस की गुजरात इकाई के नये अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए विचार-विमर्श जारी
अहमदाबाद, शुक्रवार, 09 जून 2023। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस ने गुजरात के नये प्रभारी और राज्य इकाई प्रमुख की नियुक्ति के लिए विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। यहां से शीर्ष नेता केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था, जिसमें उसे 182 में से सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली थी। हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी।
पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘गुजरात के शीर्ष कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। इनमें अर्जुन मोढवाडिया, अमित चावड़ा, शैलेश परमार, सिद्धार्थ पटेल और दीपक बाबरिया शामिल हैं। नए राज्य प्रभारी और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राज्य के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व के बीच दिल्ली में विचार-विमर्श जारी है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के अध्यक्ष पद के लिए शीर्ष दावेदार दीपक बाबरिया और परेश धनानी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले राज्य प्रभारी नियुक्त करेगी और बाद में राज्य इकाई अध्यक्ष नियुक्त करेगी। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 182 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 156 सीट के साथ सत्ता बरकरार रखी थी।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
