किसानों को जमीन अधिग्रहित होने के बावजूद समय पर नहीं दिया जा रहा मुआवजा : टिकैत
ग्रेटर नोएडा, सोमवार, 12 जून 2023। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सोमवार को दावा किया कि किसानों की जमीन का अधिग्रहण होने के बावजूद उनको समय पर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले साबौता-जेवर कट पर आज किसानों द्वारा आयोजित की गई एक महापंचायत में कहा कि किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुए काफी समय हो गया है लेकिन गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि किसानों को समय पर मुआवजा, विकसित भूखंड सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा ‘‘अगर किसानों को उनकी अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा समय पर मिल जाए तो किसान उस राशि से अपना कोई कारोबार शुरू कर सकते हैं।’’
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
