योगिनी एकादशी पर रखे व्रत
हिन्दू धर्म में एकादशी का विशेष स्थान माना गया है हिन्दू पंचांग के मुताबिक वर्ष के एक माह में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह उपवास भगवान विष्णु के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करना उनकी कथा करना तथा माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजन करने से भक्तों के उपर असीम कृपा होती है। इन्हीं एकादशी में से एक योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है, जो आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया आता है, हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून को रखा जाएगा। एकादशी पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होती है, अगर हम सच्चे मन और पुरे विधि विधान के साथ पूजन कथा करते है, सायंकाल दीपक जलाते है, उनके मंत्रो का जाप करते है तो भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की अपार कृपा होती है और घर में अपार धन-समृद्धि आती है। विशेष कर योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए, इससे जीवन में आने वाली सारी विपत्तियां दूर होती हैं।
यह उपाय करने से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु
यदि आप वैवाहिक जीवन को सुखी बनाना चाहते है तो एकादशी के दिन सुबह स्नान करके साफ कपडे पहन कर माता तुलसी का पूजन करने से आपके दाम्पत्य जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहेगी। इसके अलावा, योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा की स्थापना कर उनके सामने घी का दीपक जलाएं और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं योगिनी एकादशी के दिन ऐसा करने से आपके व्यवसाय में भी वृद्धि होगी।
एकादशी के दिन पिले फूलो की माला बना कर भगवान विष्णु को चढ़ाए वही चन्दन का तिलक लगाने से भगवान खुश होते है। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में ख़ुशीहाली बनी रहेगी।
भगवान विष्णु के मंत्र
ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:
ओम नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्
ओम ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
Similar Post
-
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
...
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
