अदिति एलपीजीए रैंकिंग में शीर्ष 20 में
गालोवे (अमेरिका), सोमवार, 12 जून 2023। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शॉपराइट एलपीजीए क्लासिक में संयुक्त 49वें स्थान पर रही । आखिरी दिन एक बोगी और चार बर्डी के साथ अदिति ने तीन अंडर 68 का कार्ड खेला लेकिन 54 होल में उनका कुल स्कोर दो अंडर 211 रहा । अदिति रेस टू सीएमई वैश्विक रैंकिंग में 20वें स्थान पर है जो एलपीजीए टूर का आर्डर आफ मेरिट है । इस साल निराशाजनक शुरूआत के बाद वह लगातार तीन टूर्नामेंटों में कट में प्रवेश से चूक गई थी । उसके बाद से वह शानदार फॉर्म में है और तीन बार शीर्ष पांच में रही । अब अगले सप्ताह वह मिशिगन में 25 लाख डॉलर ईनामी राशि का टूर्नामेंट खेलेगी ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
