सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य में पशुओं की गणना शुरू
इरोड (तमिलनाडु), सोमवार, 12 जून 2023। सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में सोमवार से पशुओं की गणना शुरू हो गई। वन क्षेत्र में जानवरों की गणना का काम लगातार छह दिन तक चलेगा। एसटीआर में 10 वन क्षेत्र हैं, जो बाघ, तेंदुआ, हाथी, बाइसन, हिरण आदि के लिए प्रसिद्ध हैं। हर साल जून में 10 वन क्षेत्रों में मानसून-पूर्व पशुओं की गणना की जाती है। वन विभाग के 200 से अधिक कर्मचारी गणना का काम कर रहे हैं और सुरक्षा के लिए उन लोगों ने अपने साथ आग्नेयास्त्र रखा है। गणना पूरी होने के बाद पशुओं की संख्या के बारे में विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
