मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी
- 10.80 करोड़ रुपए की लागत से होंगे पर्यटक स्थलों पर विकास कार्य
- धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जयपुर, सोमवार, 12 जून 2023। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पर्यटक स्थलों का जीर्णोद्वार एवं उन्नयन कार्य करवाये जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यटन विकास कोष से 10.80 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य करवाये जाने की मंजूरी दी है। इसमें कोटा चम्बल के श्री ठाकुर जी मंदिर ढ़ीपरी में 3.83 करोड़ रुपए, पीपलदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 2.48 करोड़ रुपए, राजसमंद के सिंहाड़ के प्राचीन चारभुजा मंदिर में 1.45 करोड़ एवं बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ स्थित बिग्गाजी धाम में 3.03 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
