दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके
- जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी कांपी धरती
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 जून 2023। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके चीन और पाकिस्तान तक महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में था। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी।
श्रीनगर से स्थानीय निवासी ने बताया कि भूकंप से स्कूल के बच्चे घबरा गए, दुकानों में जो लोग थे वे बाहर आ गए। पिछले हफ्ते भी ऐसा ही हुआ था। आज के झटके ज्यादा तेज थे। पिछले कई महीनों से लगातार ये हो रहा है। इससे पहले मार्च में भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी. भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
