मीराबाई और बिंदियारानी का अमेरिका में अभ्यास का प्रस्ताव मंजूर
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 जून 2023। खेल मंत्रालय ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल भारोत्तोलक मीराबाई चानू और बिंदियारानी देवी को एशियाई खेलों की तैयारी के लिये अमेरिका में अभ्यास को मंजूरी दे दी । हाल ही में मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की बैठक के दौरान यह मंजूरी दी गई । ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता बिंदियारानी सेंट लुईस स्थित स्कवाट यूनिवर्सिटी में डॉक्टर आरोन होर्सचिग के साथ अभ्यास करेंगी । इनके साथ कोच विजय कुमार और फिजियो तसनीम जायद भी जायेंगे । इनके हवाई किराये, रहने और खाने, चिकित्सा बीमा, स्थानीय परिवहन, जिम और डॉक्टर का खर्च सरकार वहन करेगी ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
