जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया
श्रीनगर, मंगलवार, 13 जून 2023। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी यहां पुलिस ने दी। कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट किया लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि आतंकवादी घुसपैठिए थे या स्थानीय। पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कुपवाड़ा जिले के दोबनार मच्छल इलाके (एलओसी) में सेना और कुपवाड़ा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।’’
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
