मनरेगा में मेट की मजदूरी में बढ़ोतरी
- अब 255 रूपए प्रति दिवस होगी मजदूरी
जयपुर, बुधवार, 14 जून 2023। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत राजस्थान में नियोजित मेट की प्रति दिवस मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में कार्यरत मेटों को अब प्रति दिवस 255 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मजदूरी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की मंजूरी से वर्ष 2023-24 हेतु महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित मेटों की मजदूरी दर 240 रूपए प्रति दिवस से बढ़ाकर 255 रूपए प्रति दिवस की गई है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिवर्ष अर्द्धकुशल श्रमिक की मजदूरी दर अधिसूचित की जाती है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
