धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे
नई दिल्ली, गुरुवार, 15 जून 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 11 श्रेणियों को शामिल करते हुए चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित कुल 41 विजेताओं की घोषणा की है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ राज्य का प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश को प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले को दिया जाएगा। तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के जगन्नाधपुरम ग्राम पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत से सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय का पुरस्कार चंडीगढ़ नगर निगम को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ मीडिया का पुरस्कार हरियाणा के एडवांस वाटर डाइजेस्ट प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम को दिया जाएगा। जमीयतपुरा प्राइमरी स्कूल, मेहसाणा, गुजरात को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार दिया जाएगा। परिसर उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल बोर्ड रियासी, जम्मू-कश्मीर को प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार बरौनी ताप विद्युत केंद्र, बेगूसराय, बिहार को मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (एनजीओ) का पुरस्कार अर्पण सेवा संस्थान, उदयपुर, राजस्थान को मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ का पुरस्कार संजीवनी पियाट सहकारी मंडली लिमिटेड, नर्मदा, गुजरात को दिया जाएगा और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार हिंदुस्तान कम्प्यूटर्स लिमिटेड (एचसीएल) टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया जाएगा।
Similar Post
-
न्यायालय अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए जेम्स की याचिका पर सुनवाई को सहमत
नई दिल्ली, सोमवार, 04 मई 2026। उच्चतम न्यायालय ने 3,600 करोड़ रुपये ...
-
बिहार : अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से पांच की मौत
सासाराम, सोमवार, 04 मई 2026। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र ...
-
विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त हिस्सा तीन महीने में होगा तैयार
पटना/भागलपुर, सोमवार, 04 मई 2026। बिहार के भागलपुर जिले में गंगा ...
