हवाला कारोबार मामले में एम3एम ग्रुप का प्रबंधक गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 15 जून 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला कारोबार के मामले में एम3एम के संस्थापक अनूप अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अब समूह के प्रबंधक बसंत बंसल को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ईडी एम3एम समूह के खिलाफ कथित तौर पर निवेशकों और ग्राहकों के पैसे को डायवर्ट करने, गबन करने और उसका अनुचित उपयोग करने को लेकर जांच कर रही है। ईडी ने आईआरईओ समूह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की। संघीय जांच एजेंसी द्वारा की गई जांच से पता चला है कि एम3एम समूह के माध्यम से भी सैकड़ों करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई।
Similar Post
-
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन सचिव सौरभ गर्ग को एक साल का सेवा विस्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने सांख्यिकी एव ...
-
मणिपुर: सेनापति में 49.5 किलोग्राम अफीम बरामद
इम्फाल, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। मणिपुर के सेनापति जिले से पुलिस ...
-
लाडली बहन योजना के नाम पर 62 लाख महिलाओं के साथ हुआ धोखा : कांग्रेस
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार ...
