केजरीवाल ने नीट की परीक्षा पास करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बधाई दी
नई दिल्ली, गुरुवार, 15 जून 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीट की परीक्षा पास करने वाले दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों को गुरुवार को बधाई दी। केजरीवाल ट्वीट करके आज कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक हजार से ज्यादा छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है। कुछ साल पहले ऐसी कल्पना करना असंभव था। इस सफलता के लिए सभी छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई। उन्होंने 2020 से 2023 तक नीट परीक्षा पास करने वाले छात्रों का आंकड़ा भी साझा किया है। वर्ष 2020 में 569 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने 2022 में 648 छात्रों ने नीट परीक्षा पास की जबकि 2023 में 1074 छात्रों ने सफलता हासिल की है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
