घोड़ा ना गाड़ी, फूलों से सजी जेसीबी बनी पालकी
झारखंड की राजधानी रांची में हुई एक अनोखी शादी चर्चा में है। यहां एक दूल्हा जेसीबी पर सवार होकर शादी करने पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी जेसीबी पर ही हुई। इस खास नजारे को देखकर सभी हैरान रह गए। फूलों की सजावट का काम करने वाले दूल्हा कृष्णा महतो रांची के नामकुम प्रखंड अंतर्गत टाटीसिलवे में रहते हैं। उनकी शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से तय हुई थी। कृष्णा महतो की इच्छा थी कि बारात अनोखे अंदाज में निकले। इसके लिए कृष्णा महतो ने महंगी गाड़ियों की जगह जेसीबी को चुना। उन्होंने जेसीबी पर सवार होकर बारात के साथ जाने का फैसला लिया। मंगलवार की रात कृष्णा महतो जेसीबी पर सवार हुए और 10 किमी का सफर तय करके बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। फूलों से सजी जेसीबी को देखकर हर कोई हैरान था। जेसीबी में खुदाई के लिए लगे बकेट में मोटे-मोटे गद्दे भी बिछाए गए थे। सभी जेसीबी वाली इस अनोखी बारात को देखते ही रह गए। विवाह के बाद उसी जेसीबी में कृष्णा अपनी दुल्हन आरती के साथ घर लौट गए।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
