रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर योगेश डाबरा की संपत्ति हुई कुर्क
नोएडा, शुक्रवार, 16 जून 2023। कुख्यात गैंगस्टर रणजीत भाटी गिरोह के शूटर योगेश डाबरा की करीब डेढ़ करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को थाना जारचा पुलिस ने शुक्रवार को कुर्क कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मौजूदा समय में दिल्ली की एक जेल में बंद है। उसके खिलाफ पूर्व में दो दर्जन से अधिक लूट, हत्या, डकैती और रंगदारी के मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने एक बयान में बताया कि योगेश डाबरा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस आयुक्त की विशेष अदालत ने योगेश डाबरा की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जारचा पुलिस ने थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित योगेश डाबरा की करीब डेढ करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया ।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
