जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.0 रही तीव्रता
जम्मू, शनिवार, 17 जून 2023। जम्मू कश्मीर में शनिवार को 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अपराह्न 2.03 बजे आए भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे रामबन जिले में था। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कहीं से भी किसी तरह के क्षति की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
