रोहित चौधरी कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के नये अध्यक्ष
नई दिल्ली, रविवार, 18 जून 2023। कांग्रेस ने कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी को अपने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन प्रभारी) केसी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री चौधरी को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा में पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
