चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश, स्कूल बंद
चेन्नई, सोमवार, 19 जून 2023। चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों ने सोमवार को स्कूलों के बंद रहने की घोषणा की है। बारिश के कारण हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। दोहा और दुबई से आने वाली उड़ानों सहित लगभग 10 उड़ानें बेंगलुरु की ओर मोड़ दी गईं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शहर और इसके आसपास के जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बारिश से राहत मिली। बारिश के कारण अधिकारियों ने वेल्लोर और रानीपेट के अलावा चेन्नई तथा पड़ोसी जिलों चेंगलपेट, कांचीपुरम तथा तिरुवल्लूर के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को शहर और इसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री एफसीआरए संशोधन विधेयक के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं: कांग्रेस
आइजोल, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की मिजोरम इकाई ने बृहस् ...
-
कांग्रेस ने मुंबई में प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ दर्ज 'झूठे' मामले वापस लेने की मांग की
मुंबई, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ब ...
-
बिहार:नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा
पटना, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में ...
