मणिपुर में गोलीबारी , सेना का जवान घायल
इंफाल, सोमवार, 19 जून 2023। मणिपुर के पश्चिम इंफाल में सशस्त्र हमलावरों के हमले में सेना का जवान घायल हो गया और कई घरों को जला दिया गया है सेना के अधिकारियों ने कहा कि 18 एवं 19 जून की रात के दौरान पश्चिम इंफाल में सशस्त्र बदमाशों ने केंतों सबल से चिंगमांग गांव की तरफ गोलियां चलाई। सेना की टुकड़ियों ने क्षेत्र में ग्रामीणों की उपस्थिति को देखते हुए जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। फायरिंग में सेना का एक जवान घायल हो गया उसे सैन्य अस्पताल लीमाखोंग ले जाया गया , उसकी हालत स्थिर है। इस बीच, अज्ञात बदमाशों द्वारा इंफाल पश्चिम में पांच घरों में आग लगा दी गई। मणिपुर सरकार ने इस बीच विशेष रूप से राजधानी शहर में वॉकी-टॉकी सेट की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इंटरनेट पर प्रतिबंध गत तीन मई से लागू है। राजधानी में सोमवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। कांगपोकपी जिले में तीन मई से राजमार्ग अवरुद्ध है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
