अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
ईटानगर, गुरुवार, 22 जून 2023। अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर घाटी में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक घायल है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लीकाबाली थाने के प्रभारी निरीक्षक बिसॉर बोजे ने कहा कि यह हादसा लिकाबाली शहर से 25 किलोमीटर दूर लिकाबाली-बसर-आलो सड़क मार्ग पर बुधवार को हुआ। वाहन लिकाबाली से जेंसी की ओर जा रहा था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन के मालिक टूमी डोके की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक इगे नाडा गंभीर रूप से घायल है। नाडा को बेहतर इलाज के लिए असम के डिब्रूगढ़ के एक अस्पताल में ले जाया गया। बोजे ने कहा, ”हादसे का सही कारण चालक का बयान दर्ज होने के बाद ही पता लग पाएगा।” वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे तक लुढ़क गया जिसे खराब मौसम के चलते बरामद नहीं किया जा सका। मृतक के शव को पोस्ट-मार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
