छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन
रायपुर, शुक्रवार, 23 जून 2023। छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ विधायक विद्यारतन भसीन का आज भोर में निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा की वैशाली नगर सीट से विधायक रहे श्री भसीन काफी समय से बीमार चल रहे थे,और उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान अस्पताल में ही आज भोर में उनका निधन हो गया।श्री भसीन दो बार विधायक रहे और एक बार भिलाई के महापौर भी चुने गए थे। पिछली बार 2018 में कांग्रेस की लहर में भी वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी श्री भसीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
