AIIMS में निकली वेकेंसी, 67000 तक मिलेगी सैलरी
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट की 107 रिक्तियों के लिए वेकेंसी निकाली है. इसके लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 10 जुलाई 2023 है. इसके लिए कैंडिडेट्स के पास कुछ खास योग्यताएं होनी चाहिए. जैसे कि संबंधित स्पेशलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी किया होना चाहिए. योग्यता के सिलसिले में डिटेल जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. सीनियर रेजिडेंट पद पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में किए गए परफॉर्मेंस के आधार पर होगा.
एम्स में सीनियर रेजिडेंट भर्ती के लिए योग्यता:-
कैंडिडेट्स को संबंधित स्पेशलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा किया होना चाहिए.
आयु सीमा:-
आयु सीमा की बात करें तो यह अधिकतम 45 साल है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी. डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
आवेदन शुल्क:-
जनरल/ओबीसी/इडब्लूएस-1000 रुपये
महिला/एससी/एसटी/ PwBD/ एक्स सर्विसमैन-फ्री
वेतनमान:-
एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती होने के बाद सातवें वेतनमान के अनुसार सैलरी 67700/- (नॉन एकेडमिक), लेवल-11 भत्ते होगी.
Similar Post
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
-
शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान
जयपुर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचाय ...
