पेंशनर्स अपने PAN नम्बर एवं अन्य सूचनाएं विभागीय वेबसाइट पर अपडेट करें
जयपुर, रविवार, 25 जून 2023। राज्य सरकार ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए पेंशन विभाग के पोर्टल पर पेंशनर्स के फॉर्म नम्बर-16 अपलोड कर दिए हैं। पेंशनर्स उन्हें पेंशन साइट Pension.rajasthan.gov.in पर pensioner login से डाउनलोड कर सकेंगे। पेंशन एवं पेंशनर्स वैलफेयर विभाग के निदेशक श्री संजय सोलंकी ने बताया कि कई पेंशनर्स ने अपने PAN नम्बर एवं अन्य सूचनाएं अभी तक विभागीय वेबसाइट पर अपडेट नहीं की है। पेंशनर्स उक्त सूचनाएं अतिशीघ्र अपडेट कर दें अन्यथा पेंशन विभाग द्वारा आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानानुसार कटौती कर ली जावेगी। उन्होंने बताया कि यह सूचनाएं pension.rajasthan.gov.in पर पेंशनर लॉगिन पर अपडेट की जानी है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
