राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा के गंजम जिले में सड़क हादसे पर किया दुख प्रकट
नई दिल्ली, सोमवार, 26 जून 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के गंजम जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर सोमवार को दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ओडिशा के गंजम में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उन्होंने कहा, इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। गौरतलब है कि रविवार रात ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह सड़क दुर्घटना गंजम जिले के दिगपहांडी के पास हुई।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
