आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का शुरुआत पांच अक्टूबर से
अहमदाबाद, मंगलवार, 27 जून 2023। आगामी पांच अक्टूबर से शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2023 का प्रारंभिक मैच यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें इंगलैंड और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा। आईसीसी ने मंगलवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। ऑस्ट्रेलिया 13 अक्टूबर को लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।
Similar Post
-
कोशिश कर रहा हूं कि बल्लेबाज मेरी गेंद का अनुमान नहीं लगा पाएं: होल्डर
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जैसन हो ...
-
इटली को हराकर सुपर आठ में जगह पक्की करने उतरेगा इंग्लैंड
कोलकाता, रविवार, 15 फरवरी 2026। दो बार का चैंपियन इंग्लैंड सोमव ...
-
नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर आठ में पहुंचा वेस्टइंडीज
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की अग ...
