झारखंड में मुखिया के घर से चार आइईडी बरामद
चाईबासा, गुरुवार, 29 जून 2023। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरजोमबुरू गांव मुखिया के घर से सुरक्षा बलों ने चार आइईडी और आइईडी बनाने एवं फिट करने में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि सरजोमबुरु गांव में नक्सलियों ने आइईडी छिपा रखी हैं जिसके आधार पर अर्धसैनिक बलों के साथ जब छापेमारी की तो मुखिया के घर से चार आइईडी बरामद की गयी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि इन चार आइईडी के अलावा लोहे के चार छोटे बड़े पाइप, 50 मीटर बिजली का तार, लोहा गर्म करने वाली एक मशीन, एक बैटरीवाला लाउडस्पीकर, दो माइक्रोफोन (केबल सहित), दो लकड़ी के धनुष, पच्चीस (25) तीर, दो सिलाई मशीन , माओवादियों का धातु का बना हुआ लोगो, दो नक्सली संबंधित डायरी और दो नक्सली पर्चे बरामद किये गये हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मुखिया की भूमिका की भी जांच हो रही है।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
