हरियाणा, पंजाब में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश
चंडीगढ़, शुक्रवार, 30 जून 2023। पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में फिर अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में हरियाणा के करनाल में 28.2 मिलीमीटर, रोहतक में 11 मिमी, गुरुग्राम में चार मिमी, फतेहाबाद में 0.5 मिमी और अंबाला में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में, सबसे अधिक बारिश पटियाला शहर में हुई जहां 31 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पटियाला के अलावा लुधियाना में 9.4 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में सात मिमी और मोहाली में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 11.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
